17 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

एनएचएम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सीएमओ से मांगा लंबित वेतन

Must read

शाहजहांपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (chief Medical Officer) डॉ. विवेक मिश्रा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्हाेंने लंबित वेतन का भुगतान जल्द नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

संगठन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. रईस खां के संयुक्त नेतृत्व में संविदाकर्मी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्हाेंने सीएमओ को ज्ञापन देकर बताया कि अधिकतर कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आएदिन कभी लिमिट शून्य तो कभी बिल फेल होने या फिर जनपद में बजट की अनुपलब्धता जैसे कारण बताए जा रहे हैं। इस वजह से कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान किए जाने की मांग की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article