17 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

जलालाबाद में सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Must read

मुख्य अतिथि बने डाक्टर के पी गुप्ता ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की

शाहजहांपुर: सरस्वती ज्ञान मंदिर (Saraswati Gyan Mandir) जूनियर हाईस्कूल (junior high school) में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूहगान और नाट्य मंचन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन साफ झलक रहा था। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सर्जन डॉ. के. पी. गुप्ता ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1996 में विद्यालय की स्थापना बहुत कम विद्यार्थियों के साथ किराए के भवन में की गई थी। आज विद्यालय का अपना भवन है और हजारों की संख्या में विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर तालियों से उनका उत्साहवर्धन

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article