कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस को खुली चुनौती

अमृतपुर फर्रुखाबाद| कस्बे में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि महज़ 15 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। इस बार चोरों ने सड़क किनारे रखे बिजली ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना डाला। ट्रांसफार्मर से कीमती सामान निकालकर आरोपी आराम से फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
ग्रामीणों के मुताबिक घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। सवाल यह है कि जब थाना अध्यक्ष लगातार रातभर गश्त के दावे करती हैं, तो फिर चोरों ने स्टेट हाईवे से लगे इलाके में इतनी बड़ी वारदात कैसे कर डाली? यह वही इलाका है जहां देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक State Bank of India सहित अन्य बैंक शाखाएं स्थित हैं। संवेदनशील क्षेत्र में हुई यह चोरी सीधे-सीधे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मियों के सोते हुए फोटो वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। नतीजा—अपराधियों के हौसले और बढ़ गए।ट्रांसफार्मर से चोरी के चलते ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे आम जनता दोहरी मार झेल रही हैएक तरफ अपराध, दूसरी तरफ अव्यवस्था।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस गश्त सिर्फ कागज़ों तक सीमित है क्या कस्बा अपराधियों के भरोसे छोड़ दिया गया है?
जनता जवाब चाहती है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में और बड़ी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here