16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

मोहम्मदाबाद में चोरों का तांडव, नगला तिपेडन में 6 लाख की चोरी, एक ही रात में कई घरों को बनाया निशाना

Must read

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): मोहम्मदाबाद थाना (Mohammadabad police station) क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी। ग्राम नगला तिपेडन (Nagla Tipedan) निवासी ध्रुव शाक्य के घर में सुनियोजित तरीके से घुसकर चोर लगभग 6 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर गए। घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और ऊपर बने कमरे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। वारदात के समय पूरा परिवार नीचे के कमरों में गहरी नींद में सो रहा था। सुबह करीब 6:15 बजे बेटी दिव्या जब छत पर पहुंची तो टूटा कुंडा देखकर परिजनों को सूचना दी। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, जंजीर, झाले, कमरबंध, पायल, बिछिया, बच्चों के खड़ुआ, सोने की ओम व अन्य आभूषणों के साथ लगभग 10,800 रुपये नकद शामिल हैं। तलाश के दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर सरसों के खेत में खाली बक्से बरामद हुए। सूचना पर डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाए गए।

अन्य घरों में भी सेंधमारी की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, उसी रात गांव के अन्य मकानों को भी निशाना बनाया गया।
विजय के घर में घुसे, लेकिन परिवार के बाहर होने से कुछ हाथ नहीं लगा।
सुरजीत के घर में भी तलाश की, सफलता न मिलने पर भाग निकले।

ग्राम धीरपुर में अजेंद्र सिंह के घर बच्चों और वृद्ध महिला के कमरे बाहर से बंद कर चोरी का प्रयास किया, पर बच्चा जागने से चोर फरार हो गए। एक ही रात में कई घरों में घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत गहरा गई है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र खुलासे की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article