20 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा केंद्र देखने गए छात्र की गई जान

Must read

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तेज रफ्तार का कहर से इलाके में हड़कंप मच गया है। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गौरीगंज रोड पर एक तेज रफ्तार कार (speeding car) ने परीक्षा केंद्र देखने गए छात्र के बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक छात्र (student) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गौरीगंज रोड का है। जहां मेड़ाई पुरवा नारायणपुर शाल गांव के पास सड़क हादसे में छात्र आकाश (16 वर्ष) की जान चली गई। वह अपने घर से परीक्षा केंद्र देखने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 अन्य छात्र सुरेंद्र निषाद और लवकुश भी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश के पिता के शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल छात्रों का इलाज जारी है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article