मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर): मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोषपुर नागर के सामने दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी से मिर्ज़ापुर की ओर आ रहे फर्रुखाबाद के किराना व्यापारी को बाइक से कट मारकर गिरा दिया और स्कूटी की डिग्गी में रखे 16 हजार रुपए लूट ले गए। पुलिस दिन दहाड़े हुई लूट की घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
फर्रुखाबाद के मोहल्ला मदारवाडी चौराहा पीपल वाली गली नंबर 5/26 निवासी व्यापारी प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि उसकी लिंजीगंज (फर्रुखाबाद) में किराना की थोक की दुकान है। वह प्रत्येक बुधवार को मिर्ज़ापुर क्षेत्र के दुकानदारों से उधारी बसूल करने आता है। आज बुधवार को भी वह राजेपुर व गुजरपुर (फर्रुखाबाद) के व्यापारियों से उधारी वसूल करके मिर्जापुर की ओर आ रहा था।
तभी रास्ते में थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र के ग्राम दोषपुर नागर के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आकर उसकी स्कूटी को कट मारकर गिरा दिया और डिग्गी में रखे 16 हजार रुपए निकालकर भागने लगे। व्यापारी का कहना है कि उसने तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस वालों ने मौके पर आकर कहा कि तुम थाने चलो,हम लुटेरों को लेकर थाने आ रहे हैं। आरोप है कि डायल 112 पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया।
लूट की सूचना पर तत्काल पीआरबी पहुंच गई थी। जांच पड़ताल में घटना असत्य एवं निराधार पाई गई है।
सोनी शुक्ला,थानाध्यक्ष
मिर्ज़ापुर


