फर्रुखाबाद| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 फरवरी को आवास विकास स्थित लोहिया पुरम में एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख वक्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

सम्मेलन स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। स्वयंसेवक घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें भी की जा रही हैं।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुबोध वर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here