17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

खुशियों के सफर में बुझ गया घर का चिराग, सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल

Must read

 

शाहजहांपुरl चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान कांट थाना क्षेत्र के पिपरोला अहमदपुर निवासी 28 वर्षीय सुभाष चंद्र वर्मा के रूप में हुई है।

सुभाष अपनी पत्नी अनीता के साथ थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के उधौपारा में अपनी बहन की ननद की शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे नवादा इन्देपुर के पास पहुंचे, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनीता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष के मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज की मर्चरी पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, सुभाष मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे—मुस्कान, कार्तिक और हिमांशु हैं। दो बच्चे पहले ही शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे, जबकि एक बच्चा घर पर था। सुभाष की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं घायल पत्नी अनीता का इलाज अस्पताल में जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article