17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

सहालग, होली और रमजान से बाजार में लौटी रौनक, किराना कारोबार में तेजी

Must read

 

बदायूंl सहालग के साथ होली और रमजान की तैयारियां शुरू होते ही बाजार में छाई सुस्ती टूटने लगी है। खासकर किराना बाजार में रौनक साफ नजर आ रही है। शादियों और त्योहारों के चलते लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है, जिससे थोक और फुटकर दोनों तरह के व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद बंधी है।

किराना व्यापारियों के अनुसार इस समय मैदा, बेसन, चीनी, रिफाइंड, घी, मसाले, ड्राई फ्रूट्स और मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की मांग तेजी से बढ़ रही है। होली और रमजान के साथ सहालग का संयोग होने से एक साथ तीन बड़े अवसर मिल रहे हैं, जिससे बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सहालग, होली और रमजान के दौरान जिले में 100 टन से अधिक किराना सामान की खपत हो सकती है। इससे न केवल दुकानदारों बल्कि थोक विक्रेताओं को भी बड़ा लाभ होने की संभावना है।

शहर के बड़ा बाजार स्थित किराना व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय त्योहारों और शादियों के कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बाजार में चहल-पहल बनी हुई है। वहीं सब्जी मसालों के थोक व्यापारी राजेश गुप्ता का कहना है कि इस बार सहालग, होली और रमजान का एक साथ आना किराना कारोबार के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

बाजार में किराना के सामान की कीमतों की बात करें तो सरसों का तेल 160 रुपये प्रति किलो, रिफाइंड का पीपा 2150 रुपये, बेसन 80 रुपये प्रति किलो, चावल 50 से 100 रुपये प्रति किलो, आटा 30 से 32 रुपये प्रति किलो, मैदा 34 से 35 रुपये प्रति किलो, गोला 350 से 450 रुपये प्रति किलो और सूजी 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग के चलते बाजार में रफ्तार और तेज होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article