17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

आईटीआई में 9 फरवरी को मनाया जाएगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिस डे

Must read

 

पीलीभीत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 9 फरवरी को प्रधानमंत्री अप्रेंटिस डे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्थान के प्रधानाचार्य शरद चंद्र सागरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स पंतनगर, एकोहामा बहादुरगढ़ दिल्ली, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर और अपोलो टायर्स चेन्नई प्रमुख रूप से शामिल हैं।

अप्रेंटिस डे के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का अवसर भी मिल सकता है।

प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article