30 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की गई जान, 4 लड़ रहे जिंंदगी से जंग

Must read

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर (Kushinagar) में एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है, जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को ठोकर मार दी। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बता दें कि घटना थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर घटी है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से कार को ठोकर मारी।

खबरों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रेलर में फंस गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया. घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी हाटा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार घायलों को गंभीर स्थिति में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

हादसे में हरिश (23), नितिश (20) और अमन (26) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज वर्मा (22), शैलेश वर्मा (18), मुकेश वर्मा (19) और विकास वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक और घायल हाटा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को कब्जे में ले लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article