20 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

जिलाधिकारी के संभावित निरीक्षण को लेकर नगर पंचायत में तेज हुई तैयारियां

Must read

फर्रुखाबाद| नवाबगंज नगर पंचायत का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी मंगलवार को निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत कार्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यालय परिसर को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

निरीक्षण से पहले नगर पंचायत कार्यालय और उसके आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कार्यालय परिसर में धंसी हुई इंटरलॉकिंग टाइल्स की मरम्मत का कार्य कराया गया। बताया गया कि लंबे समय से कार्यालय परिसर के कई हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स धंस जाने के कारण परिसर की स्थिति खराब नजर आ रही थी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी।

नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि जिलाधिकारी के निरीक्षण को देखते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article