फर्रुखाबाद। बिजली के करंट से पुट्टी मजदूर की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर पब्लिक स्कूल मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
दी गयी तहरीर में कांती देवी ग्राम भंगौरा थाना नबावगंज ने कहा कि उसका छोटा भाई रनवीर सिंह उम्र 40 साल पुत्र स्व० राजपालसिंह निवासी ग्राम सितौली मकानों में पुट्टी करने का काम करते थि । गत 5 फरवरी को मोहल्ला विकास नगर थानाकादरी गेट निवासी प्रबोध तिवारी रनवीर को अपने विकास नगर में अनाधिकृत रूप से चल रहे प्रेकलिंन पब्लिक स्कूल में पुट्टी के लिए ले गये और पुट्टी कराने हेतु स्कूल में ले गये जहां रनवीरसिंह को प्रवोध तिवारी ने स्कूल की तीसरी मंजिल पर पुट्टी करने के लिए भेजा मंगल यह नहीं बताया कि उस स्थान पर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन चालू हालत में है जिससे हाईटेन्शन विधुत लाइन में चिपककर रनवीर सिंह की मौत हो गयी। प्रवोध तिवारी द्वारा रनवीरसिंह की मृत्यु की सूचना भी पीड़िता को नहीं दी गई । प्रबोध तिवारी की घोर लापरवाही के कारण रनवीर की मृत्यु हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।




