सीतापुर। प्रदेश के सीतापुर जनपद से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुशियाना मोहल्ले में एक पति ने मामूली विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी के साथ अमानवीय क्रूरता की। आरोप है कि रोटी जल जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और उस पर डीजल डालकर जलाने की कोशिश की।
पीड़िता के अनुसार, इस हिंसा में पति के साथ उसकी तीन ननदें भी शामिल थीं। महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जान बचाने के लिए वह अपने मायके पहुंची, लेकिन आरोप है कि पति वहां भी पहुंच गया और पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की, जिससे सास को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here