24 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक इंस्पेक्टर समेत 17 उप निरीक्षकों के तबादले

Must read

एटा: जनपद एटा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पुलिस महकमे (police department) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (transferred) किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत एक इंस्पेक्टर और 17 उप निरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए गए हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार गौतम को आईजीआरएस सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सेल आमजन की शिकायतों के निस्तारण से जुड़ा अहम प्रकोष्ठ माना जाता है, ऐसे में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने तबादलों का विस्तृत विवरण साझा करते हुए बताया कि उप निरीक्षक सुषमा सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना भेजा गया है। वहीं मनिंद्र सिंह को पुलिस लाइन से नयागांव, अनिल यादव को मिरहची से पुलिस लाइन और सुरेंद्र मोहन को पुलिस लाइन से थाना जैथरा स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में विपिन कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मिरहची, आदित्य कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मरथरा और अंकुश राघव को थाना सकरौली से चौकी प्रभारी गोदाम बनाया गया है। चौकी प्रभारी गोदाम रहे विपिन भाटी को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक जगबीर सिंह को थाना सकीट से कोतवाली देहात, जगदीश सिंह को मिरहची से सकीट और सोनेलाल गंगवार को पुलिस लाइन से मिरहची तैनात किया गया है। राजकुमार को चौकी प्रभारी मरथरा से चौकी प्रभारी सिविल लाइन चौकी भेजा गया है।

निश्चल सोलंकी को थाना जैथरा से चौकी प्रभारी सेंथरी, मनीष कुमार को कस्बा प्रभारी अलीगंज तथा रविराज को कोतवाली नगर से कस्बा प्रभारी जलेसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संदीप राणा को कोतवाली देहात से निधौली कला और भीमसेन को थाना रिजोर से अवागढ़ भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और बेहतर ढंग से कायम रखी जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article