बस्ती। जनपद के परशुरामपुर थाना में तैनात एसएसआई अजय गौड़ के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एसएसआई अजय गौड़ कल से गायब हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसआई अजय गौड़ की बाइक अमहट चौकी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है। इसके बाद से मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है। परिजनों और सहकर्मियों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो कल से उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार एसएसआई अजय गौड़ के परिवार के संपर्क में हैं और हर संभावित पहलू से मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित मार्गों पर तलाश तेज कर दी गई है।
एसएसआई जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी का इस तरह अचानक लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है क्या यह कोई व्यक्तिगत कारण है या किसी दबाव से जुड़ा मामला?
बाइक छोड़कर उनका अचानक गायब होना क्या संकेत देता है?
फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एसएसआई अजय गौड़ के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने लाई जाएगी। पूरे मामले पर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here