36.6 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

रसूलाबाद: मुंडन संस्कार से लौटते कार सवारों की गाड़ी नहर में पलटी 3 की दर्दनाक मौत 1की हालत चिंताजनक

Must read

खंड शिक्षाधिकारी अजब सिंह कार सवारों को बचाने के लिए नहर में कूदे उनके अदम्य साहस की जनता ने की सराहना

सीओ आलोक कुमार कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने कार को बाहर निकलवाया

रसूलाबाद कानपुर देहात: मुंडन संस्कार (mundan ceremony) में शामिल होकर घर लौट रहे चार कार (Car) सवारों की कार अनियंत्रित होकर निचली रामगंगा नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल को हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम अकौड़िया निवासी दिलीप कुमार के पुत्र के मुंडन संस्कार में बहराइच रोड गोंडा निवासी राकेश कुमार राधेश कुमार स्व. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के पुत्रगण चालक करिया पिता अज्ञात और अभिषेक पुत्र राजेश कुमार शामिल हुए थे। कार नंबर यूपी-32 जेएफ 0579 से वे लौट रहे थे तभी ग्राम मक्का निवादा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई और पानी में डूब गई।

कार डूबने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ ही विद्यालयों से एसआईआर की जांचकर वापस लौट रहे रसूलाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने नहर में कूदकर शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। इसमें राकेश कुमार राधेश कुमार और चालक करिया की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार कोतवाल सतीश कुमार सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक की हालत चिंताजनक होने पर उसे हैलेट अस्पताल रेफर किया गया।हृदयविदारक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article