35.3 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

रोडवेज बस–ट्रैक्टर टक्कर, 20 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

Must read

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): इटावा–बरेली हाईवे (Etawah–Bareilly Highway) पर रोहिल्ला चौराहे के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर (Roadways bus-tractor collision) से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम जुझाइया निवासी मदनपाल का ट्रैक्टर बजरी का धर्मकांटा कराकर मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूपी 84 टी 7305) ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक भी घटनास्थल से भाग निकला।

दुर्घटना में सुंदरम (31 वर्ष) तथा उनकी दो वर्षीय पुत्री दिशा निवासी नीम करोरी, आरती (24 वर्ष) पुत्री कमला प्रसाद, पार्वती (33 वर्ष) पत्नी प्रदीप निवासी लखीमपुर खीरी सहित लगभग 20 यात्री घायल हो गए। बताया गया कि बस में उस समय करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी (डीएसपी) अजय वर्मा मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र यादव ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और रोडवेज बस को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक-कंडक्टर की तलाश जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article