कमालगंज: विकासखंड की ग्राम सभा भड़ौसा में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप (Farmer registry camp) का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य किसानों का पंजीकरण कर उन्हें सरकारी कृषि योजनाओं (government agricultural schemes) का लाभ दिलाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण किसानों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कैंप में कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) संजीव राजपूत, लेखपाल अमित राठौर और पंचायत सचिव नितिन कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई और उन्हें खेती से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, उर्वरक एवं बीज वितरण जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीकरण कराएं, ताकि किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें कोई परेशानी न हो। किसानों ने भी कैंप को उपयोगी बताते हुए कहा कि गांव में ही रजिस्ट्री की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीण किसानों में संतोष देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग के हिमांशु दुबे की देखरेख में हुआ।


