लखनऊ: लखनऊ कमिश्नरेट के थाना काकोरी पुलिस (Kakori police) ने लूट के मामले में जेल में बंद अभियुक्त की कस्टडी रिमांड (Custodial remand) लेकर बड़ी सफलता हासिल की। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ग्राम नरायनपुर, थाना बंथरा क्षेत्र के मक्का के खेत से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
यह घटना 21 जुलाई 2026 की है, जब वादी जितेन्द्र सिंह की पिस्टल लूटी गई थी और फायरिंग भी हुई थी। मामले में अब तक पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लूटी गई पिस्टल और मोबाइल की बरामदगी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


