पुलिस कर्मियों को दिया अनुशासन व फिटनेस का संदेश
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण तथा रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। इस दौरान अनुशासन, एकरूपता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी एवं परेड का गहन निरीक्षण किया तथा उन्हें पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराते हुए आवश्यक ब्रीफिंग दी। उन्होंने कहा कि एक अनुशासित पुलिस बल ही समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रख सकता है।
परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल-112 कार्यालय, पुलिस कैंटीन, मेस, परिवहन शाखा, बैरक, क्वार्टर गार्ड आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here