26 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

पुलिस ने एक माह में बरामद किए 516 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे

Must read

 

बरेली| पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम या खोए हुए 516 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

यह सफलता जिले के विभिन्न थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर जनवरी माह में यह कार्रवाई पूरी की गई। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन लौटाए गए।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हर माह गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अब तक बरेली पुलिस कुल 3648 गुम मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग सात करोड़ रुपये आंकी गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनका खोया सामान वापस मिल सके।

इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैंट, शाही, अलीगंज, क्योलड़िया और फतेहगंज पूर्वी थानों की साइबर सेल टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। पुलिस की इस पहल की आम लोगों ने जमकर सराहना की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article