28 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

केंद्रीय बजट पर गुलाब देवी ने किया विस्तार से बयान, कहा- किसान, महिला और युवा के लिए संकल्पपूर्ण

Must read

 

बदायूं। भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी, संतुलित और सुधारोन्मुख बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस निर्णय, स्पष्ट कार्ययोजना और जनकल्याण को केंद्र में रखता है। बजट में किसान, महिला और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की ठोस व्यवस्था की गई है।

गुलाब देवी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत रखा गया है। 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल, परिवहन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने कहा कि भारत-विस्तार कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। फसल विविधीकरण, मत्स्य पालन, ग्रामीण उद्यमिता और किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की धुरी माना गया है। स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, प्रत्येक जनपद में बालिका छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी और शिक्षा तथा कौशल विकास से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में मंत्री ने बताया कि 10 हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई विकास कोष स्थापित किया गया है। 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण से परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से इलाज सस्ता होगा। हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय राजमार्ग, लॉजिस्टिक हब और गंगा जलमार्ग परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और पूर्वांचल व बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों का समग्र विकास होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article