योजनाओं की जानकारी से महिलाओं में दिखा खास उत्साह
फर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया (Mela Ramnagariya) में लगाए गए जीवन बीमा निगम (LIC) के बीमा सखी शिविर का समापन बुधवार को हुआ। समापन अवसर पर शिविर की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई और मेले में मौजूद लोगों को एलआईसी की विभिन्न बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में यह बताया गया कि बीमा योजनाओं के माध्यम से परिवार, भविष्य और स्वास्थ्य को किस प्रकार सुरक्षित किया जा सकता है।
एलआईसी अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बीमा सखी योजना विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं तथा स्नातक तक की बालिकाओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण भी कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार प्रेमी, सीएलआईए आर.पी. सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार राय, प्राचार्य एटीसी भूपेंद्र प्रताप सिंह, विकास अधिकारी महेश्वर सिंह, अमन जैन, अनुज कुमार, शिवम दीक्षित, शुभम बघेल, निखिल सिंह, हरिकिशन, विनय द्विवेदी, रविन्द्र पांडेय, अविरल बाजपेयी सहित अन्य ने सहभागिता की और आमजन को योजनाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारियां साझा कीं। शिविर के समापन पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


