फर्रुखाबाद। थाना कारी गेट के अंतर्गत अपने गंगानगर स्थित घर से लाल दरवाजे चप्पल जुड़वाने गई बेटी घर वापस नहीं आई। घर वालों ने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली तब थाना कादरी गेट में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में लापता बेटी वैष्णवी की मां संजू पत्नी पत्नी संजीव कुमार ने कहा वैष्णवी लाल दरवाजे पर चप्पल जुड़वाने की बात कहकर घर से गई थी लेकिन लौट कर वापस नहीं आयी। हम लोगों ने उसको बहुत तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली ऐसे में उसकी गुमशुदी कि रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खोज बीन शुरू कर दी है।




