लखनऊ। उत्तर प्रदेश को फार्मा हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम के तहत उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ राजधानी लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन योगी आदित्यनाथ ने किया। यह आयोजन लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित किया जा रहा है, जहां देश–विदेश से आए निवेशक, फार्मा उद्योग से जुड़े उद्यमी और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे हैं।
कॉन्क्लेव में फार्मा सेक्टर में निवेश, रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में उभर रहा है और फार्मास्यूटिकल सेक्टर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने वैश्विक निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और सरकार की नीतियों व सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फार्मा कॉन्क्लेव राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ उद्योग और रोजगार को नई दिशा देगा।
फार्मा कॉन्क्लेव को वैश्विक निवेशकों और उद्यमियों के महासंगम के रूप में देखा जा रहा है, जहां नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। आयोजन के दौरान कई तकनीकी सत्र, निवेश प्रस्ताव और रणनीतिक चर्चाएं भी प्रस्तावित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here