दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एनडीए संसदीय दल की बैठक सोमवार को संपन्न हो गई। बैठक के दौरान भारत और अमेरिका के बीच हुई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक डील को लेकर नरेंद्र मोदी का जोरदार अभिनंदन किया गया।
बैठक में मौजूद सभी एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत होती स्थिति की सराहना की। सांसदों ने कहा कि भारत–अमेरिका के बीच हुआ यह समझौता देश के सामरिक, आर्थिक और कूटनीतिक हितों के लिहाज़ से बेहद अहम है।
एनडीए संसदीय दल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक डील के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व को निर्णायक तथा दूरदर्शी बताया। सांसदों का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।बैठक के दौरान आगामी संसदीय कार्यवाही, राजनीतिक रणनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए ने संसद सत्र के दौरान एकजुट होकर सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।






