लखनऊ | मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी संवाद किया और उन्हें चॉकलेट देकर स्नेह जताया। फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो और फरियादियों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।






