डेढ़ दर्जन से अधिक नलकूपों से स्टार्टर-केबल चोरी, किसान परेशान
संभल। संभल जनपद के कैलादेवी थाना क्षेत्र में किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाकर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। बीते दिनों डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया।
चोरी की घटनाओं से परेशान किसानों में आक्रोश है। प्रभावित किसान बड़ी संख्या में कैलादेवी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि नलकूपों के उपकरण चोरी होने से सिंचाई कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
पुलिस ने किसानों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here