पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप करेंगे लोकार्पण, गरीबों में कंबल वितरण भी
बाराबंकी। जनपद के कुर्सी क्षेत्र अंतर्गत निंदूरा के देवरा गांव में दिवंगत जननेता रामचंद्र बख्श सिंह की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री, शिरकत करेंगे और मूर्ति का विधिवत अनावरण करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक सेवा और जनकल्याण का संदेश भी देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here