शाहजहांपुर।
नगर निगम के वार्ड नंबर 30 जलालनगर बाहर चुंगी गदियाना स्थित चेतराम मानव सुधार संस्थान जूनियर हाई स्कूल में भाग संख्या 108, 109, 110 व 111 के बूथों का पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर बीएलओ 108 सीमा देवी, 109 सुनीता कुमारी, 110 रेनू शुक्ला तथा 111 रोहित सक्सेना उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी पहुंचकर अपनी मतदाता सूची की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने कहा कि वे वार्ड के बूथों की स्थिति का जायजा लेने आए हैं और यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि क्षेत्र के लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही नए मतदाताओं को बधाई देते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
पार्षद पति ने बीएलओ से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद कुमार कनौजिया भी मौके पर मौजूद रहे।
वार्ड नंबर 30 में पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने किया बूथों का निरीक्षण


