26.8 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

फेसबुक पोस्ट से छवि धूमिल करने के आरोप में भाजपा नेता शंकर सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा

Must read

– अनूप सिंह राठौर और उनके पुत्र बने आरोपी

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी व पोस्ट (Facebook post) के माध्यम से मानहानि के मामले में भाजपा नेता शंकर सिंह (BJP leader Shankar Singh) की तहरीर पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने गुरुवार शाम मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर की गई पोस्ट से उनकी सामाजिक-राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

दर्ज मुकदमे के अनुसार शिकायतकर्ता फतेहगढ़ निवासी भाजपा नेता प्रदीप सिंह उर्फ़ शंकर नें कोतवाली फतेहगढ़ मे दी थी। तहरीर मे एक सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय नागरिक बताया है। आरोप लगाया कि जेएनवी रोड निवासी अनूप सिंह राठौर उर्फ रच्छू ठाकुर उनके माता-पिता एवं पत्नी के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर पोस्ट करते हैं। पोस्ट में उनके खिलाफ निराधार एवं आपत्तिजनक आरोप लगाए गए, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और सामाजिक छवि धूमिल हुई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब आरोपी से इस विषय में बात की गई तो उसने कथित तौर पर धमकी दी कि वह जेनब रोड पर गोली मार देगा। इससे वह भयभीत हैं, और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है। शंकर सिंह ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। प्रार्थना पत्र में सोशल मीडिया पोस्ट को साक्ष्य के रूप में संलग्न बताते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की गई है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत करने के बाद मामले की जांच शुरू की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article