बसंत पंचमी के त्यौहार के दृष्टिगत चाइनीस माझे पर विशेष चौकसी कीमांग
फर्रुखाबाद। भारतीय व्यापार उद्योग व्यापार मंडल नगर कमेटी की बैठक में नगर से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संडे बाजार को लेकर कि बैठक में भी व्यापारी नेता एक मत नहीं दिखाई दिए हां इतना अवश्य रहा कि संडे बाजार से होने वाली समस्याओं को रेखांकित किया गया।
नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारी नेताओं ने कहा कि बसंत पंचमी का त्यौहार निकट है इसलिए प्रशासन चाइनीस मजे पर विशेष तौर पर कार्रवाई करें क्योंकि चीनी भाषा जानलेवा साबित होता है। इससे शहर के लोगों की जान जान की रक्षा हो सके दूसरा प्रस्ताव किया गया कि शहर में जहां-जहां रेड लाइट ग्रीन लाइट सिगनल लगा है वहां पैदल चलने वालों के लिए जेब्रा लाइन की व्यवस्था की जाए मंदिर व स्कूलों अस्पतालों के बाहर व्यवस्था की जाए ।बैठक में गोमती नगर जयपुर रेलगाड़ी के संदर्भ में कहा गया कि यह गाड़ी जयपुर में जाकर सुबह 7:20 पर खड़ी हो जाती है इसको रिगस तक बढ़ाया जाये जिससे व्यापारियों को आवागमन में काफी सुविधा हो सकेगी। बैठक में पेट्रोल पंप से संबंधित समस्या को लेकर कहा गया कि शहर में रात 9:00 बजे के बाद कोई भी पेट्रोल पंप खुला नहीं रहता है जिस कारण से पेट्रोल लेने के लिए आम आदमी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है कम से कम एक पेट्रोल पंप नगर फर्रुखाबाद एक पेट्रोल पंप नगर फतेहगढ़ में रात्रि में भी खुलवाया जाना चाहिए। जिससे जनमानस देर रात को भी पेट्रोल की समस्या से रूबरू न हो।
नगर के खाटू श्याम पैलेस में आयोजित इस बैठक में फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता महामंत्री आलोक गुप्ता अंकित कुमार गुप्ता संरक्षक सारस्वत, अनिल राठौर सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here