फर्रुखाबाद। शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में जिले में गुपचुप तरीके से शिक्षकों के समायोजन,स्थानांतरण की जारी सूची पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
बता दें कि जनपद नया साल शुरू होते ही जल्दबाजी में किए गए समायोजन नियमविरुद्ध तरीके से कर दिए गये। इसे लेकर लगभग तीन दर्जन शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कहीं वरिष्ठ तो कहीं कनिष्ठ को हटाया गया। महिलाओं को 40 किमी दूर भेजा गया। आक्रोशित शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने जारी सूची को रद्द कर डी एम से गहन जांच की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग मे शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षको के समायोजन स्थानांतरण की सूची जारी की गयी । शिक्षको का आरोप है। कि अधिकारियो ने नियमों का उल्लंघन कर चहेते शिक्षकों को नगर के समीप तैनाती दी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों को रखने के विपरीत काम किया जा रहा है ।
जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने समायोजन से प्रभावित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से अलग अलग प्रत्यावेदन देने के निर्देश दिए हैं। उधर डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने बीएसए को पूरी सूची के गहन निरीक्षण के निर्देश और सूची से संशोधन करने की बात कही है। बीएसए ने बताया कि सर्वाधिक शिकायतें कायमगंज से मिली। वहां के खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल को तलब किया गया है। उधर शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि जारी सूची को निरस्त कर शासनादेश के अनुसार काउन्सिलिंग में पांच पांच स्कूलों का विकल्प लेकर समीपवर्ती स्कूलों में तैनाती दी जाये। प्राथमिक शिक्षक संध के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने शिक्षको की मांग पर तत्काल एक्शन लेते हुए तबादला सूची निरस्त गहन जांच पडताल की मांग अधिकारियों से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here