20.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

बांग्लादेश में एक और वारदात, अब हिंदू पत्रकार की बीच बाज़ार गोली मारकर हत्या

Must read

ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) में एक और हिंदू पत्रकार (Hindu journalist) की गोली मारकर हत्या (shot dead) का मामला सामने आया है। जशोर ज़िले के मनीरामपुर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 8 बजे कोपलिया बाज़ार में बदमाशों ने पत्रकार राणा प्रताप की बीच बाज़ार गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर राणा को फैक्ट्री से बाहर निकालकर गली के मुहाने पर ले गए और गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद मनीरामपुर की ओर सड़क मार्ग से फरार हो गए। बीते एक महीने में यह ऐसी पांचवीं घटना है जिसमे बांग्लादेश में हिंदुओ की हत्या हुई है।

खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश में सोमवार शाम 45 वर्षीय हिंदू व्यक्ति राणा प्रताप की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जशोर जिले के मनीरामपुर उपजिला के वार्ड नंबर 17 स्थित कोपलिया बाजार में घटी, जिससे स्थानीय समुदाय में गहरा सदमा फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने शाम करीब 5:45 बजे केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के तुषार कांति बैरागी के पुत्र राणा प्रताप पर गोलियां चलाईं। उन्हें कई गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंच कर तेजी से जांच में जुटी

इस क्रूर हमले से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। प्रभारी अधिकारी राजिउल्लाह खान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हम मौके पर मौजूद हैं। शव को बरामद करने और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

अल्पसंख्यकों पर पांचवें हमले से दहशत फैल गई

यह घटना बांग्लादेश में पिछले तीन हफ्तों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ पांचवीं हिंसक घटना है। यह घटना लगातार विरोध प्रदर्शनों, बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और कई जिलों में छिटपुट भीड़ हिंसा की घटनाओं के बीच घटी है। अधिकारियों ने स्थिति के और बिगड़ने के मद्देनजर कड़ी सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article