लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का महत्वपूर्ण अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा परिसर में संपन्न होगा, जिसमें देशभर से उलेमा, बुद्धिजीवी और सामाजिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
अधिवेशन में शिया समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रमुख प्रस्तावों में मदीना में स्थित रौज़ों के पुनर्निर्माण का विषय रखा जाएगा। इसके साथ ही शिया समाज के लिए अलग कमीशन के गठन और आबादी के अनुपात में अधिकार सुनिश्चित करने की मांग पर भी प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।
अधिवेशन में शिया मुसलमानों के लिए नौकरियों में आरक्षण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। वक्ताओं का कहना है कि शिया समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नीतिगत स्तर पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
आयोजकों के अनुसार यह अधिवेशन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के दृष्टिकोण से भी बेहद अहम माना जा रहा है। अधिवेशन के निष्कर्षों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here