कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा का मान बढ़ाने वाले, हिंदी साहित्य के गौरव, युवाओं में ऊर्जा, संस्कार और राष्ट्रभाव का संचार करने वाले ओजस्वी वक्ता तथा प्रभु श्रीराम कथा के अनुपम कथाकार ‘युग कवि’ डॉ. कुमार विश्वास का कानपुर आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के कानपुर स्थित आवास पर डॉ. कुमार विश्वास के आगमन से साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचिंतन से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। स्वागत के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके हिंदी साहित्य व राष्ट्रभाव से जुड़े योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. कुमार विश्वास की वाणी और काव्य आज की युवा पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रही है। रामकथा के माध्यम से वे भारतीय संस्कृति, मर्यादा और जीवन मूल्यों को सरल एवं भावपूर्ण शैली में जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
आगमन के दौरान राष्ट्र, भाषा, संस्कृति और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। डॉ. कुमार विश्वास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की और उपस्थित जनसमूह को प्रेरणा से भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ऐसे विचारकों और साहित्यकारों का सान्निध्य समाज के लिए ऊर्जा और मार्गदर्शन का स्रोत होता है। डॉ. कुमार विश्वास का यह आगमन कानपुरवासियों के लिए एक स्मरणीय क्षण बन






