फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा ने कड़कड़ाती ठिठुरती ठंड से बचाव हेतु आर टी ओ ऑफिस के सामने प्रमुख समाजसेवी ,उद्योगपति महेन्द्र कटियार के एम एस राइस मिल पर पहुंच कर श्री कटियार के चल रहे तीन ईंट भट्टों पर काम कर रहे श्रमिकों एवं उनके परिवारों लगभग दो सौ महिला,पुरुष को पेंट, शर्ट, धोती, स्वेटर, कार्डिगन एवं शालों का वितरण किया गया वहीं बच्चों) को कपड़े, स्वेटर, खिलौने, चप्पल वितरित किए गए। वहीं राजवेंद्र सक्सेना जी ने उपस्थित सभी श्रमिकों एवं उनके बच्चों साथ ही परिषद के सभी उपस्थित सदस्यों को बिस्कुट के पैकेट प्रदान किए। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में श्रीमती मीरा दीक्षित, श्रीमती इंद्रा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति रायजादा, श्रीमती अंजना सक्सेना, प्रभाष चंद्र दीक्षित, राजवेंद्र सक्सेना, शरद श्रीवास्तव, आशीष कुमार शर्मा, सौरभ गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, श्री अजीत राजन सक्सेना, आलोक रायजादा एवं देवांग गुप्ता की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here