10 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

चोरों ने निजी नलकूप व खोखे को बनाया निशाना, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस को नहीं दी तहरीर

Must read

मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खिमसेपुर (Nagar Panchayat Khimsepur) के वार्ड नंबर 8 अवंती बाई नगर ज्योता रोड पर होरीलाल के पुत्र रोशन लाल का मकान के सामने परचून का खोखा रखा हुआ है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने रोशन लाल के खोखे को निशाना बनाया खोखे का ताला तोड़कर कर उसमें से 2000 ₹ की नगदी व लगभग 8000 ₹ का सामान चोरी कर के ले गए है। चोरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) में कैद हो गई।

सुबह ग्रामीणों ने शौच के लिए जाते जाते रोशन लाल की दुकान खुली देखकर रोशन लाल को जानकारी दी। रोशन लाल ने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 ने चौकी प्रभारी जसवीर सिंह को सूचना दी। चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने मौके पर घटना का निरक्षण किया।

रोशन लाल की दुकान से लगभग 800 मीटर दूरी पर खेतों में लगे आलम सिंह के पुत्र अरविंद निवासी नगला सुर्जन का निजी नलकूप का ताला तोड़कर उसमें से लगभग 50 किलो लेजम पाइप को चोरी करके ले गए है। चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया चोरी की जानकारी हुई है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article