29.8 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

शुभ भावना समाज सेवा कार्यक्रम में 365 मरीजों का नेत्र परीक्षण

Must read

नि:शुल्क दवा वितरण, व्यापारी व सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी

कायमगंज /फर्रुखाबाद। शुभ भावना समाज सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 365 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री/जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, शिव बालक शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जितेंद्र रस्तोगी, कन्हैयालाल उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय रस्तोगी, शालू अग्रवाल ने भी सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन शुभ भावना समिति के अध्यक्ष अजय कुमार बंसल के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, शिवाकांत मिश्रा, आलोक सक्सेना, आसिफ मंसूरी, अग्रिम सक्सेना सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के जिला व नगर अध्यक्ष, अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी भाई-बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article