26 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

बिजनौर सड़क हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Must read

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना, घायलों के बेहतर इलाज और राहत के निर्देश

लखनऊ। बिजनौर में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

घायलों के समुचित उपचार के निर्देश

सीएम योगी ने संबंधित जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का तत्काल, समुचित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। जरूरत पड़ने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

राहत और बचाव कार्यों में तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी संवेदनशीलता के साथ अंजाम दिया जाए। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और शासन को नियमित रूप से अपडेट रिपोर्ट भेजी जाए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि किसी भी परिवार को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article