कांस्टेबल भर्ती में 50% कोटा तय, गृह मंत्रालय ने बदले नियम
दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल में भर्ती की तैयारी कर रहे अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल भर्ती के लिए 50 प्रतिशत कोटा अग्निवीरों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके लिए भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है।
यह महत्वपूर्ण फैसला गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके युवाओं को अब BSF में स्थायी सेवा का बड़ा अवसर मिलेगा।
अग्निवीरों को क्या होगा फायदा
विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले से
अग्निवीरों को नौकरी की सुरक्षा
सेना में प्राप्त प्रशिक्षण और अनुशासन का उपयोग
देश की आंतरिक सुरक्षा को अनुभवी बल मिलेगा।
इस निर्णय के बाद अग्निवीरों और भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं का कहना है कि इससे भविष्य को लेकर अनिश्चितता कम होगी और सुरक्षा बलों में करियर का स्पष्ट रास्ता मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here