फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ (Kotwali Fatehgarh) के अंतर्गत बुलेट बाइक सवार तीन युवकों द्वारा लोको रोड़ पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर तीनों युवकों द्वारा पीड़िता के मामा के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में दिखाते गए मुकदमें में विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार (arrested) कर लिया।
पुलिस ने शिवम उर्फ कल्लू पुत्र देशराज,हिमांशु पुत्र श्याम पाल, नवीन पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है।पूछताछ गिरफ्तार तीनों अभियुक्तो द्वारा अपने जुर्म से इकबाल करते हुए अन्य सफाई न्यायालय में देने की बात कही। पुलिस ने बुलेट बाइक भी कब्जे में ले ली। गिरफ्तारी करने में एस आई रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश वाजपेई विजेंद्र का योगदान रहा।


