32.7 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाद अलीबाग में दिखे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

Must read

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे, जहां दोनों काफी भावुक नजर आए। इस आध्यात्मिक यात्रा के बाद अब यह चर्चित कपल मुंबई के अलीबाग में देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अनुष्का और विराट सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने सवाल किया कि आखिर दोनों अब कहां जा रहे हैं।

अलीबाग में इस कपल को देखना फैंस के लिए कोई नई बात नहीं है। जब भी अनुष्का और विराट मुंबई आते हैं, तो अक्सर उन्हें अलीबाग में समय बिताते देखा जाता है। माना जाता है कि यह जगह दोनों की पसंदीदा वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है।

यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “ये लोग यहां से होकर कहां जाते हैं?” वहीं दूसरे यूजर ने जवाब दिया, “वेकेशन के लिए।” कई फैंस ने इस कपल को “बेस्ट कपल” बताते हुए दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।

हालांकि, सभी प्रतिक्रियाएं सकारात्मक नहीं रहीं। कुछ यूजर्स ने विराट कोहली को लेकर पुरानी घटना को फिर से उठा लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, हाल ही में विराट कोहली को एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता था। विराट द्वारा उस व्यक्ति को नजरअंदाज किए जाने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

इसी वजह से अनुष्का और विराट के नए वायरल वीडियो पर भी कुछ यूजर्स ने विराट को कोहली को ट्रोल किया और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।

वहीं दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो वह लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली।

इसके अलावा अनुष्का ने भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म भी की है, लेकिन यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article