भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने नवदंपति को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार के सुपुत्र अपूर्व एवं पुत्रवधू संजना के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता की। समारोह में सम्मिलित होकर नेताओं ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के अनेक दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल संतोष गंगवार को इस शुभ अवसर पर बधाई दी और परिवार के प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
आशीर्वाद समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक परंपराओं की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here