20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

धुरंधर’ देख श्रद्धा कपूर का मजेदार रिव्यू, आदित्य धर से की पार्ट-2 जल्दी लाने की गुजारिश

Must read

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। श्रद्धा का यह रिव्यू न सिर्फ फिल्म की तारीफ करता है, बल्कि उनके मजाकिया अंदाज ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के लिए पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “आदित्या धर का ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म बनाना सच में बहुत बुरा है।” हालांकि पहली नजर में यह बात नेगेटिव लग सकती है, लेकिन आगे की बात ने पूरी तस्वीर साफ कर दी।

इस पोस्ट में श्रद्धा ने आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम को भी टैग किया। उनके इस अंदाज से साफ था कि वह फिल्म से बेहद प्रभावित हैं और मजाकिया लहजे में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रही हैं। इतना ही नहीं, श्रद्धा कपूर ने अपनी बात को अधूरा न छोड़ते हुए एक और इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने खुलकर फिल्म और उसके अनुभव की तारीफ की।

दूसरी स्टोरी में श्रद्धा ने लिखा, “और फिर हमें पार्ट 2 के लिए 3 महीने इंतजार करवाना…, हमारे इमोशन्स के साथ मत खेलो। प्लीज रिलीज डेट प्रीपोन कर दो।” इस लाइन ने फैंस के दिल की बात भी कह दी। श्रद्धा ने आगे फिल्म देखने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि यह एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस था। उन्होंने बताया कि अगर अगली सुबह शूट नहीं होता, तो वह फिल्म दोबारा देखने जरूर जातीं।

उन्होंने लिखा, “क्या जबरदस्त अनुभव था? अगर सुबह शूट नहीं होता तो कसम से अभी दोबारा देखने जाती।” यह लाइन फिल्म की लोकप्रियता और असर को साफ दिखाती है। श्रद्धा कपूर ने अपनी स्टोरी में 2025 की फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “‘छावा’, ‘सैयारा’, ‘धुरंधर’…सब 2025 में।” इसके साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा किया। पोस्ट के अंत में श्रद्धा ने रॉकेट इमोजी के साथ लिखा, “हिंदी सिनेमा 🚀🚀🚀।” इससे साफ है कि वह मौजूदा दौर की फिल्मों और कंटेंट से काफी खुश हैं।

श्रद्धा कपूर के इस रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फैंस भी पार्ट-2 की रिलीज डेट जल्द घोषित करने की मांग करने लगे हैं। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और प्रस्तुति को दर्शकों और सेलेब्स दोनों से सराहना मिल रही है। श्रद्धा कपूर का यह रिव्यू एक बार फिर साबित करता है कि जब कोई फिल्म दिल से जुड़ती है, तो उसका असर सिर्फ दर्शकों पर ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के सितारों पर भी गहराई से पड़ता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article