जॉर्डन–इथियोपिया–ओमान जाएंगे पीएम

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। इस विदेश दौरे के तहत प्रधानमंत्री जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे। यात्रा का उद्देश्य भारत के कूटनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना बताया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान जॉर्डन में द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इथियोपिया में अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार, निवेश और विकास सहयोग को लेकर अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। ओमान में ऊर्जा, व्यापार, भारतीय प्रवासी समुदाय और सामरिक साझेदारी पर संवाद करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। साथ ही प्रधानमंत्री विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
सरकार का मानना है कि यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करेगा तथा पश्चिम एशिया और अफ्रीका में भारत की रणनीतिक मौजूदगी को नई दिशा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here