अयोध्या।राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती की सेहत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि डॉ वेदांती इस समय मध्य प्रदेश के रीवा में प्रवास पर थे, जहां प्रवास के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई।
तबीयत बिगड़ने पर उनके शिष्यों और सहयोगियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
डॉ रामविलास दास वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं और अयोध्या की धार्मिक-राजनीतिक गतिविधियों में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके अस्वस्थ होने की खबर से समर्थकों और अनुयायियों में चिंता का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम की सलाह दी है।





