नई दिल्ली। प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे जाने के मुद्दे पर बुधवार को संसद के लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के चलते कार्यवाही बाधित रही। हालात को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा“कांग्रेस ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री का खुलेआम अपमान किया गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

कानून मंत्री ने आगे कहा कि “इस मामले में कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी बनती है। सोनिया गांधी को इस पर देश से माफी मांगनी चाहिए।” पीएम के खिलाफ कथित अपशब्दों को लेकर सत्ता पक्ष के सांसदों ने सदन में कड़ा विरोध दर्ज कराया। लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण प्रश्नकाल और अन्य कार्यवाही नहीं चल सकी।
इस मुद्दे को लेकर संसद के बाहर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा से जोड़ते हुए कांग्रेस पर मर्यादा लांघने का आरोप लगाया है। वहीं विपक्ष की ओर से भी पलटवार की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here