36 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

डीएल टेस्टिंग की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी गई

Must read

लखनऊ। ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए परिवहन विभाग ने DL टेस्टिंग की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के हवाले कर दी है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी।

नई व्यवस्था के तहत अब DL के लिए ड्राइविंग टेस्ट बंथरा स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में कराया जाएगा,पहले की तरह RTO कार्यालय में टेस्ट नहीं होगा, आवेदकों को तय तिथि पर सीधे बंथरा केंद्र पहुंचना होगा।

हालांकि टेस्ट निजी एजेंसी कराएगी, लेकिन बायोमेट्रिक जांच

हस्ताक्षर (सिग्नेचर) दस्तावेजों का सत्यापन का कार्य ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO कार्यालय में ही किया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट के बाद निजी एजेंसी अपनी रिपोर्ट परिवहन विभाग को सौंपेगी।

इसी रिपोर्ट के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग की कई सेवाएं पहले ही निजी एजेंसियों को दी जा चुकी हैं। DL टेस्टिंग को निजी एजेंसी को सौंपना इसी क्रम का हिस्सा माना जा रहा है।

DL टेस्टिंग के निजीकरण से प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन आवेदकों को नई व्यवस्था के अनुरूप तैयारी और यात्रा करनी होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article